
जमशेदपुर।


दो दिन पहले सरायकेला खरसावां जिला में नक्सली हमले के बाद पूर्वी जिला पुलिस सर्तकता बरतते हुए सीमावर्ती क्षेत्रो में अलर्ट जारी कर दी है। वही जिला पुलिस ने सी आर पी एफ के जवानो के साथ मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में अभियान की शुरुआत कर दी है। पूलिस सूत्रो के अनुसार इस घटना को अंजाम महाराज प्रमाणिक दस्ता गिरोह के द्रारा दिया गया था।और इस दस्ता के दामपाड़ा दस्ता की टीम भी शामील थी। है।
सरायकेला पुलिस पर नक्सलियो के द्रारा लगातार तीन हमले के बाद जमशेदपुर पुलिस सर्तक हो गई है। वही जिले के एस एस पी अनूप बिरथरे ने तीनो घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपने जिले के दोनो राज्यो के सीमावर्ती क्षेत्रो में अभियान में तेजी ला दी है।जमशेदपुर के एस एस पी अनुप बिरथरे ने बताया कि सरायकेला मे नक्सली घटना को अंजाम महाराज प्रमाणिक दस्ते के द्रारा दिया गया था। इस दस्ते का सहयोग दामपाड़ा दस्ता ने किया था ।जिसमे आकाश और सचिन भी शामील है। उन्होने कहा कि इस घटना के बाद अभियान जोरदार ढंग से चलाया जा रहा हैं। ताकि पूर्वी सिहभूम जिला में प्रवेश करते ही उन पर कार्रवाई की जा सके।

