
हिसार ।हरियाणा में आयोजित 9 वी हॉकी इंडिया सबजुनियर रास्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2019 में झारखण्ड हॉकी टीम ने आज क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी गांगपुर ओड़िशा से 8-1गोल के बड़े अंतर से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी।आज के मैच में झारखण्ड की निक्की कुल्लू ने मैच के 2रे मिनट में ही गोल कर आक्रमकता के साथ सुरुवात करते हुए 44वे एवम 54वे मिनट में कुल 03 गोल की वही प्रमोदिनी लकड़ा ,23वे मिनट, रजनी केरकेट्टा 38वे मिनट, एलिन डुंगडुंग 41वे मिनट, महिमा टेटे हॉ 49 वे मिनट एवम दीपिका सोरेंग की58वे मिनट में 1-1गोल की। झारखण्ड ने लीग मैचों में हॉकी आंध्र प्रदेश को 09-00 तथा हॉकी कुर्ग को 25-0से एवम हॉकी उत्तरप्रदेश को 4-0से पराजित कर चुकी है वन्ही एक मैच में भारतीय खेल प्राधिकरण की टीम से 2-1से पराजय झेलना पड़ा था।
टीम-सोनामति कुमारी,दीपिका सोरेंग,दिपत्ति कुल्लू,महिमा टेटे,रजनी केरकेट्टा,रोपनी कुमारी,काजल बड़ा,प्रमोदिनी लकड़ा,प्रीति कुल्लू,नीरू कुल्लू,अंकिता डुंगडुग,किरण बड़ा,एली तिर्की,एडलिन बागे,निक्की कुल्लू,एलिन डुंगडुंग,निराली कुजूर,रश्मि होरो है, वन्ही कोच-अनिता होरो और मैनेजर सुभिला मिंज है।
टीम के सभी सदस्यों को हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शशिकांत प्रसाद,उपाध्यक्ष -मनोज कोनबेगी,संजीव झा,असुंता लकड़ा,,महा सचिव विजयशंकर सिंह,सीईओ रजनीस कुमार,सँयुक्त सचिव माइकल लाल,प्रतिमा बरवा,कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा,जयंत केरकेट्टा,तारिणी कुमारी,धर्मेंद्र सिंह,सुरजीत झा,सहित हॉकी झारखण्ड के समस्त पदाधिकारियो ने बधाई एवम अगले मैच के लिये शुभकामना दी है।
मनोज कोनबेगी
उपाध्यक्ष-हॉकी झारखण्ड
गोल करने वाली बांये से प्रमोदिनी लकड़ा,महिमा टेटे,दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा,एलिन डुंगडुंग,निक्की कुल्लू



