खेल संवाददाता,जमशेदपुर,08 मई
झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में प0 सिंहभूम जिला क्रिकेट संध द्वारा आयोजित अंतर जिला एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता 2013-14 के अंतगर्त बिरसा मुण्डा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में लातेहार की टीम ने सरायकेला-खरसंवा को 4 विकटो से पराजित किया। इस परिणाम के बाद सरायकेला-खरसंवा की टीम अपने ग्रुप के सभी मैच हारकर रेलीगेशन के तहत प्लेट ग्रुप में खिसक गयी जबकि लातेहार की टीम ने अपने आप को एलिट ग्रुप में बरकरार रखा है।
बिरसा मुण्डा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टाॅस सरायकेला-खरसंवा केे कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए सरायकेला-खरसंवा के बल्लेबाजों ने 33.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 91 रनों का स्कोर बनाया। सरायकेला-खरसंवा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए संजय कुमार महतो ने 5 चैकों की मदद से 23 रन एवं उद्घाटक बल्लेबाज अरविन्द कुमार ने 2 चैकों की मदद से 14 रनों का योगदान दिया। लातेहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए पप्पू कुमार यादव ने 11/4 विकेट लिए। उत्तम कुमार ने 18/3 विकेट, अभिजीत कुमार चंद्रा ने 12/2 विकेट एवं रसील देव ठाकुर ने 36/1 विकेट लिए।
जीत के लिए 92 रनों का पीछा करने उतरी लातेहार की टीम 24.3 ओवरों में 6 विकेट खोकर 94 रन बनाया और लक्ष्य को असानी से प्राप्त कर लिया। लातेहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शाकिर आलम ने 2 चैकों एवं 3 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजो में न्यूटन आनन्द ने 4 चैकों की मदद से 22 रन एवं धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने 1 चैका की मदद से 13 रनों का योगदान दिया। सरायकेला-खरसंवा की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित कुमार ने 26/3 विकेट, नयमीष त्रिवेदी ने 27/2 विकेट एवं सुदीप कुमार ने 09/1 विकेट लिए।
आज के मैच में शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को जिताने में महत्वपूवर्ण भूमिका निभानेवाले लातेहार के पप्पू कुमार यादव को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार जे.एस.सी.ए. के आजीवन सदस्य एवं अम्पायर सौमित्र पटनायक ने प्रदान की। इस अवसर पर अम्पायर अभिषेक कुमार, जे.एस.सी.ए. के सहायक सचिव असीम कुमार सिंह, प0 सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के सयुक्त सचिव अनूप बर्मन आदि उपस्थित थे।





