
चाईबासा।युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जगन्नाथपुर के मौलानगर में भी अब क्रिकेट टूर्नामेंट
होने लगे हैं। पिछले बार की तरह इस बार भी यहां के मोहम्मद स्पोर्टिंग कल्ब के द्वारा सेकन्ड फ्लड लाईट जनता क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहे हैं। इस नाइट टूर्नामेंट का शुभारंभ 8 अप्रेल को होगा। और इस मौके पर जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु मुख्य अतिथि केरूप में उपस्थित हो कर खेल का उद्दघाटन करेगें।इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीम भाग लेगी।अयोजन समिति के संरक्षक नवाज हुसैन ने बताया कि मैदान पर समिति की ओर से भी एलईडी लैंप लगाए जा रहे हैं। ऊंचे टावर पर लैंप लगने से समूचे मैदान पर रात के समय दूधिया रोशनी नजर आएगी। मौके पर संरक्षक नवाज हुसैन,उपाध्यक्ष अरसद इकबाल, सचिव शाहनवाज खान, सहसचिव शाहीद,राशीद, राजा, ईनाम, कोषाध्यक्ष मो अहमद तथा सलाहकार के रूप में मिनराज अख्तर उर्फ राजू,।



