
दस दिसंबर 2018 को रांची में हुई थी सगाई, एक साल बाद शादी करने का लिया था फैसला – v


जमशेदपुर । पद्मश्री ओलिंपियन दीपिका कुमारी और ओलिंपियन अतानु दास 30 जून को रांची में एक समारोह में परिणय सूत्र में बंधेंगे। दीपिका के पिता ने शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र में खुखरी गेस्ट हाउस डोरंडा को वैवाहिक स्थल बताया है। यहां पर 30 जून को बारात का आगमन होगा अौर शादी के प्रीतिभोज का आयोजन भी होगा। बारात कोलकाता के टालीगंज से रांची के लिए प्रस्थान करेगी। इससे पहले 28 जून को ही वैवाहिक कार्यक्रम रांची में शुरू हो जाएंगे। शादी दीपिका के परिवार के मुताबिक पारंपरिक ढंग से होगी। मालूम हो कि दो साल पहले रांची में ही दोनों ने 10 दिसंबर को सगाई की थी। इसके बाद से दोनों एक साथ रह रहे हैं। हालांकि सगाई के एक साल के बाद दोनों ने शादी करने की योजना बनाई थी।
सगाई के समय रातू-चट्टी में 24 साल की दीपिका घर में पारंपरिक पूजा हुई और इस दौरान 26 साल के दास के साथ उनकी सगाई भी हुई। इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी उपस्थित हुए थे।

