Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » South East Central Railway :स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड आउटलेट स्थापित करने हेतु विशेष कॉन्फ्रेंस का आयोजन ,यात्रियों को मिलेगा विश्वस्तरीय खानपान एवं खरीदारी का अनुभव 
Breaking News

South East Central Railway :स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड आउटलेट स्थापित करने हेतु विशेष कॉन्फ्रेंस का आयोजन ,यात्रियों को मिलेगा विश्वस्तरीय खानपान एवं खरीदारी का अनुभव 

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
बिलासपुर,
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वाणिज्य विभाग द्वारा आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में एक विशेष कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें देश और विदेश के प्रतिष्ठित खाद्य एवं रिटेल ब्रांडों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इस सम्मेलन का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट तथा कंपनी-स्वामित्व/संचालित सिंगल-ब्रांड प्रीमियम स्टोर्स की स्थापना के अवसरों पर विस्तृत चर्चा करना था, ताकि यात्रियों को आधुनिक हवाई अड्डों की तरह विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें ।
Jharkhand News :रांची के तीन प्रमुख बस टर्मिनल होंगे आधुनिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश
रेलवे बोर्ड द्वारा कैटरिंग पॉलिसी 2017 में किए गए नवीन संशोधन के तहत प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट को कैटरिंग स्टॉल की नई श्रेणी के रूप में औपचारिक मान्यता प्रदान की गई है । इस नई व्यवस्था के साथ प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खाद्य ब्रांडों के कंपनी-स्वामित्व/संचालित या फ्रेंचाइज़ मॉडल के आउटलेट अब रेलवे कैटरिंग ढाँचे का हिस्सा बन सकेंगे । इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर ट्रैवल एक्सेसरीज़, स्पोर्ट्स, परिधान, फुटवियर और अन्य वस्तुओं के लिए भी सिंगल-ब्रांड प्रीमियम स्टोर्स स्थापित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण और विविध उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगे ।
South Eastern Railway :रेलवे कर्मचारियों के लिए व्लॉगिंग-रील्स पूरी तरह बैन, कड़ा आदेश जारी
इतना ही नहीं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने क्षेत्र की विविध स्थानीय व्यंजनों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है । क्षेत्रीय/स्थानीय खानपान एवं मिलेट्स आधारित लोकप्रिय खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने के लिए स्टेशनों पर कॉम्पैक्ट मॉड्यूलर काउंटर्स स्थापित करने का प्रस्ताव भी इस पहल का हिस्सा है, जिससे स्थानीय उद्यमियों को अवसर मिलेगा और यात्रियों को स्थानीय स्वाद का अनुभव होगा ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इच्छुक प्रीमियम ब्रांडों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किए हैं। ब्रांडों को अपने प्रस्ताव में स्टेशन विवरण, आवश्यक क्षेत्रफल, प्रस्तावित सेवाएँ, तकनीकी अनुभव तथा संचालन योजना जैसी जानकारियाँ प्रस्तुत करनी होंगी । स्टॉल आवंटन की पूरी प्रक्रिया ई-नीलामी के माध्यम से पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक ढंग से की जाएगी, जो किसी भी प्रकार के नामांकन आधारित आवंटन को समाप्त करती है। सभी स्टॉलों की अवधि पाँच वर्ष निर्धारित की गई है ।
आज आयोजित कॉन्फ्रेंस में कोकाकोला, नेसकैफ़े, अमूल, हल्दीराम, मोतीमहल, बीकाजी, डोमिनोज, बर्गर किंग, बर्गर सिंह, सबवे, ब्रिटेनिया, पिज्जा हट, अरुण आइसक्रीम, लवज्जा कॉफी तथा अन्य राष्ट्रीय ब्रांडों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इसके साथ ही शहरों की पहचान बन चुके स्थानीय ब्रांड जैसे दुर्ग के श्री जलाराम और तृप्ति, रायपुर के चाय गोविंदम, तथा बिलासपुर के मौसाजी और एबीज़ा, गढ़ कलेवा और सीजी हर्बल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । इंटरएक्टिव सत्र में ब्रांड प्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों के बीच आगामी अवसरों, आउटलेट मॉडल्स और स्टेशन स्तर पर उपलब्ध सपोर्ट सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई ।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, श्री प्रवीण पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे के परिवर्तनशील युग में प्रीमियम ब्रांडों के लिए अपार संभावनाएँ उपस्थित हैं । उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित ब्रांडों की सक्रिय भागीदारी और उनकी गहरी रुचि इस पहल की सफलता का प्रमुख आधार है तथा यह सहयोग यात्रियों को बेहतर और विश्वस्तरीय सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।
यात्रियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्टेशन सुविधाओं को आधुनिक, आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत है । प्रीमियम ब्रांड आउटलेट्स एवं सिंगल-ब्रांड स्टोर्स की यह पहल रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए यात्री अनुभव को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी ।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Tata Group Announces ₹11,000 Crore Investment in Advanced Technology Expansion in Jamshedpur

March 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : ₹11,000 करोड़ का निवेश: टाटा समूह जमशेदपुर में एडवांस टेक्नोलॉजी पर करेगा बड़ा विस्तार

March 2, 2026

Jamshedpur News :विवेक पांडेय मिले संजीव सिंह से, शीतला माता का दर्शन करने आएंगे धनबाद के मेयर

March 2, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.