
जमशेदपुर। भारत सरकार की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाली ‘‘पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए समाज‘‘ (एसपीसीए) संस्था का गोविंदपुर, दयाल सिटी निवासी रौशन झा को झारखंड प्रदेश का महासचिव बनाया गया हैं। एसपीसीए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर पासवान ने रौशन झा को यह जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश में किसी भी प्रकार से जानवरों पक्षियों इत्यादि पर हो रहा है क्रूरता एवं अन्याय के रोकथाम के लिए काम करने को कहा हैं। संस्था के प्रदेश महासचिव बनने पर रौशन झा ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है की प्रदेश में जानवरों व पक्षियों के साथ में क्रूरता एवं अन्याय को रोकने का उन्हें अवसर मिला है। यह उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और वह इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और प्रयास के साथ निभाएंगे, किसी को कोई शिकायत का मौका नहीं देगें।

