
रेल खबर। रांची – हावड़ा-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस अब केसरिया रंग मे चलने लगी है। इससे पहले रांची – हावड़ा-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस सफेद ब्लू रंग के कोच से परिचालन होता था। ऑरेंज और ग्रे कलर वाली इस वंदे भारत ट्रेन के रैक देखने मे काफी खूबसूरत लग रहा है।इस ट्रेन के रंग के बदलने के साथ-साथ अंदर भी कुछ बदलाव किए गए हैं। यह ट्रेन मेट्रो के तर्ज पर दिख रही है। इस ट्रेन की सीटों को और बेहतर और आरामदायक बनाया गया है। शौचालय का लुक बदलने के साथ ही हर सीट पर दो मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था की गई है।


South Eastern Railways:टाटा -पटना चलेगी वंदेभारत एक्सप्रेस,ऐ हो सकता है मार्ग
रांची से यह है समय
रांची से रवाना होने वाली गाड़ी ट्रेन नंबर 20898 रांची वड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे खुलेगी. मुरी सुबह 6.53 आगमन 6.55 रवाना, कोटशिला 7.19 आगमन और 7.20 रवाना, पुरुलिया 7.53 आगमन, 7.55 खुलेगी, चांडिल 8.39 आगमन, 8.40 खुलेगी, टाटानगर 9.23 आगमन, 9.28 रवाना, खड़गपुर 11.13 आगमन, 11.15 प्रस्थान और हावड़ा 1.10 बजे पहुंचेगी।
हावड़ा से यह है समय
ट्रेन संख्या 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस अब हावड़ा से दोपहर 2.35 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह शाम 4.08 बजे खड़गपुर पहुंचेगी और शाम 4.10 बजे रवाना होगी। ट्रेन शाम 5.45 बजे टाटानगर पहुंचेगी और शाम 5.50 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह शाम 6.40 बजे चांडिल पहुंचेगी और शाम 6.41 बजे रवाना होगी। पुरुलिया में शाम 7.23 बजे आगमन और शाम 7.25 बजे प्रस्थान होगा। इसके बाद ट्रेन कोटशिला आएगी, जहां यह रात 8.04 बजे पहुंचेगी और 8.05 बजे रवाना होगी। मुरी रात 8.25 बजे ट्रेन का स्वागत करेगी और 8.27 बजे इसे विदा करेगी। अंत में, हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस रात 10 बजे रांची पहुंचेगी।