
रेलखबर। झारखंड के राजधानी रांची और टाटानगर से ट्रेन से महाकुंभ आने जाने वाले रेल यात्रियो को 22 फरवरी और 23 फरवरी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।यही नही इसका असर ओडिशा के रेल यात्रीयो को भी पड़ेगा। क्योकि रेलवे ने प्रयागराज होकर चलने वाली ट्रेनो को रद्द कर दिया। इन ट्रेनों पुरूषोत्तम एक्सप्रेस,जम्मुतवी एक्सप्रेस शामिल है।


ऑपरेशनल कार्य कारण बताया
इस सबंध में रेलवे के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऑपरेशनल कार्य होने के तीन ट्रेनो को रद्द कर दिया गया है।
रद्द होने वाली ट्रेन
रेलवे से मिली जानकारी अनुसार 21 फरवरी को नई दिल्ली से ट्रेन संख्या 12802 नई दिल्ली – पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।वही 21 फरवरी को पूरी से ट्रेन संख्या 12801 पूरी -नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इस कारण यह ट्रेन दोनो दिशाओ मे 22 फरवरी को टाटानगर ,बोकारो,कोडरमा नही आ पाएगी। वही ट्रेन संख्या 18310 जम्मूतवी- सबंलपूर एक्सप्रेस 21 फरवरी को जम्मूतवी से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर-‘जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 फरवरी को टाटानगर से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर – जम्मूतवी एक्सप्रेस 22 फरवरी को संबलपुर से रद्द रहेगी।


