Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » SOUTH EASTERN RAILWAY: यात्रीगण ध्यान दें! टाटानगर से आज बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन सहित पाँच ट्रेनें रवाना, देखें पूरी लिस्ट
Breaking News

SOUTH EASTERN RAILWAY: यात्रीगण ध्यान दें! टाटानगर से आज बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन सहित पाँच ट्रेनें रवाना, देखें पूरी लिस्ट

छठ पर्व पर टाटानगर स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सभी ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरीं रात 10:40 बजे बक्सर के लिए रवाना होगी टाटा–बक्सर स्पेशल ट्रेन, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था जरूरत पड़ी तो चल सकती है एक और स्पेशल ट्रेन, रेलकर्मी यात्रियों की भीड़ संभालने में जुटे
BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। आस्था के महापर्व छठ को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। बिहार की ओर जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में सवारियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गई है। टिकट काउंटर और ऑनलाइन बुकिंग, दोनों जगह ट्रेनों में सीटें फुल हैं।

आरक्षण न मिलने के कारण कई यात्री सामान्य कोचों में सफर करने को मजबूर हैं। कुछ लोग तो प्लेटफॉर्म पर रातभर रुककर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं ताकि किसी तरह अपने घर पहुंचकर छठ पर्व मना सकें।

READ MORE :Indian Railways :25 अक्टूबर को गोंदिया से पटना के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, झारखंड के इन स्टेशनों में होगा ठहराव, जानें समय

रेलवे की ओर से विशेष इंतजाम
टाटानगर स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। 24 अक्टूबर को टाटानगर से बक्सर के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन रात 10:40 बजे टाटानगर से खुलेगी।

उन्होंने बताया कि आज टाटानगर से कुल पाँच प्रमुख ट्रेनें बिहार की ओर रवाना होंगी। इनमें टाटा- बक्सर एक्सप्रेस,  टाटा–बक्सर स्पेशल, टाटा–जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस, दुर्ग–आरा दक्षिण बिहार एक्सप्रेस और टाटा–छपरा एक्सप्रेस प्रमुख हैं। इन सभी ट्रेनों में आरक्षण लगभग पूरा हो चुका है और यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY :हावड़ा–राउरकेला वंदे भारत अब 16 कोच के साथ, यात्रियों को मिलेगी ज्यादा सीटें ,रेलवे ने बढ़ाई वंदे भारत की क्षमता, त्योहारों में सफर होगा और आसान

स्टेशन पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था कड़ी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और अनावश्यक भीड़ से बचें। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है ताकि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके। प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और ट्रेन कोचों में अतिरिक्त रेल पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

छठ की उमंग में घर लौटते लोग
हर साल की तरह इस बार भी छठ पर्व पर बिहार और झारखंड से हजारों लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि टिकट न मिलने के कारण उन्हें सामान्य डिब्बों में सफर करना पड़ रहा है, लेकिन घर जाकर छठ मनाने की खुशी के आगे यह परेशानी छोटी लगती है।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच या एक और स्पेशल ट्रेन चलाने पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल स्टेशन पर रेलकर्मी यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में लगातार लगे हुए हैं।

छठ पर्व के दौरान टाटानगर रेलवे स्टेशन का दृश्य किसी मेला स्थल से कम नहीं लग रहा — लोग अपने परिजनों के साथ घर लौटने की आस में उत्साहित और प्रसन्न नजर आ रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Raxaul Tirupati Weekly Express :बिहार-झारखंड से तिरुपति जाना हुआ आसान, रेलवे ने शुरू की नई नियमित एक्सप्रेस ट्रेन

May 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: TSAF क्लाइम्बिंग अकादमी का दबदबा, आईएमएफ नीलगिरि स्पीड क्लाइम्बिंग कप में झटके 6 पदक

May 26, 2026

Chhattisgarh railway news :बिलासपुर-पोत्तनूर के मध्य (एक तरफा) एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

May 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.