जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की गई है। मंडल का पहला डिजिटल लोकर रूम अब यहां यात्रियों के लिए उपलब्ध हो गया है।
QR कोड से आसान प्रक्रिया
इस सुविधा के तहत यात्री QR कोड स्कैन कर अपने सामान के लिए समय सीमा तय कर सकते हैं। भुगतान भी डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा। इससे यात्रियों को सामान रखने और उसकी सुरक्षा को लेकर अब किसी तरह की चिंता नहीं होगी।
READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY :टाटा–पटना वंदेभारत एक्सप्रेस का जहानाबाद में मिल सकता है ठहराव
लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज सामान की दरें
डिजिटल लोकर रूम में दो तरह की कैटेगरी बनाई गई है – लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज।
लार्ज कैटेगरी: 1 घंटे के लिए ₹23.6, 3 घंटे ₹70.8, 5 घंटे ₹141.6, 8 घंटे ₹200.5 और 12 घंटे के लिए ₹448.4।
एक्स्ट्रा लार्ज कैटेगरी: 1 घंटे के लिए ₹41.3, 3 घंटे ₹123.9, 5 घंटे ₹247.8, 8 घंटे ₹413 और 12 घंटे के लिए ₹826।
12 घंटे से ज्यादा समय तक सामान रखने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसमें लार्ज कैटेगरी के लिए ₹20 प्रति घंटा और एक्स्ट्रा लार्ज कैटेगरी के लिए ₹35 प्रति घंटा शुल्क तय किया गया है।
24 घंटे उपलब्ध सुविधा
रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह डिजिटल लोकर रूम 24 घंटे यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगा। इससे किसी भी समय यात्री अपना सामान सुरक्षित रख पाएंगे।
यात्रियों की प्रतिक्रिया
यात्री संदीप मिश्रा ने कहा कि यह सुविधा बेहद उपयोगी है। अब उन्हें स्टेशन पर सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ती।
रेलवे की आगे की योजना
रेल प्रशासन का कहना है कि ये डिजिटल टचस्क्रीन वाले लाकर 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में संचालित होंगे। इस स्वचालित सिस्टम से न सिर्फ यात्रियों के सामान की सुरक्षा बेहतर होगी बल्कि मैन्युअल निगरानी की आवश्यकता भी कम हो जाएगी।


