Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » South Eastern Railway:19 फरवरी को हज़ारों रामभक्तों को लेकर टाटानगर से अयोध्याधाम के लिए रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन
Breaking News

South Eastern Railway:19 फरवरी को हज़ारों रामभक्तों को लेकर टाटानगर से अयोध्याधाम के लिए रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 15, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। अयोध्या रामजन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामभक्तों का दर्शनार्थ अयोध्या जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में 19 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन से हजारों रामभक्त टाटानगर रेलवे स्टेशन से अयोध्याधाम के लिए रवाना होंगे। लौहनगरी जमशेदपुर से राम मंदिर के दर्शनार्थ जाने वाली इस ट्रेन में करीब 1300 रामभक्त अयोध्या जाएंगे। इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गयी। जारी प्रेस-विज्ञप्ति में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि 19 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 से सुबह 11:50 बजे रवाना होगी । जो अगले दिन सुबह 3:20 में दर्शन नगर पहुंचेगी। 20 बोगियों वाली इस आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के सुगम दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है। जिसमें पहले श्रद्धाजलुओं का आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी कागजात के साथ पंजीयन किया गया है। अयोध्या जाने वाले सभी यात्रियों को परिचय पत्र दिया जाएगा। यात्रियों को ट्रेन खुलने से ढाई घंटे पहले स्टेशन आने एवं अपने साथ गर्म कपड़े एवं बिछावन साथ लाने को कहा गया है। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन के लिए आने-जाने का किराया 1300/- रखी गयी थी। इस किराया शुल्क में राम भक्तों के लिए ट्रेन पर चढ़ने से लेकर अयोध्या दर्शन कराकर वापसी तक भोजन-पानी, ठहरने का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा वहां पर उनके रहने-खाने व सभी व्यवस्थाओं का इंतजाम भाजपा की तरफ से की गई है। सभी बोगियों में पार्टी की ओर से एक बोगी प्रमुख की नियुक्ति की गई है जो व्यवस्था संबंधित कार्यों को देखेंगे। सुधांशु ओझा ने बताया कि 1291 रामभक्तों की पूरी सूची पार्टी की ओर से रेलवे को भेज दी गयी है। सुधांशु ओझा ने बताया कि 19 फरवरी के लिए टाटानगर स्टेशन पर मंच बनाया जाएगा। जहां सभी रामभक्तों का स्वागत एवं उनके सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना कर अयोध्याधाम रवाना की जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्याधाम यात्रा के लिए जिला स्तर पर टीम बनाई गई है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोध झा, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मंत्री मंजीत सिंह एवं सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार सिंह योगदान दे रहे हैं। कहा कि अयोध्याधाम यात्रा को लेकर रामभक्तों में गजब का उत्साह है। अयोध्या में प्रभु रामलला के दर्शन के लिए जा रहे लोगों को किसी तरह की कोई दिक्क़त नहीं हो, इसके लिए पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई है। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन सभी रामभक्तों को लेकर सुबह 8 बजे दर्शननगर स्टेशन से टाटानगर के लिए प्रस्थान करेगी जो रात्रि 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, आदित्यपुर में रजक समाज ने ‘हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण’ थीम पर मनाई हरी हरी पूजा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.