
जमशेदपुर। शुक्रवार को शहर की सांस्कृतिक संस्था सोनार तोरी द्वारा बाल दिवस के अवसर पर आज परसुडीह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के छात्रों ने अपनी कला की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। मौके पर संस्था द्वारा दो संगीत गुरू क्रमशः प्रसिद्ध तबला वादक गुरू मिहिर बनर्जी एवं लेखिका एवं संगीत गुरू संध्या रानी गोस्वामी को सोनार तोरी के अध्यक्ष राजेन्द्र राज, जिला परिषद सदस्य सुदीप दे राणा, रूपा हलधर ने पुष्प गुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जया मुखर्जी एवं राजेश राय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन साहित्यकार राजेन्द्र राज ने किया। कार्यक्रम में शक्ति दत्ता, सुब्रत विश्वास, राखी कर्मकार, अनिता बासु, समीर हलधर, त्रिदीप चट्टराज, अमित सात्रा, सृष्टि दास, अनुश्री मुखर्जी, अनुष्का कुंडू, श्रेया, रूचिका, सीमा समेत काफी संख्या में संगीत प्रेमी शामिल हुए।

