JAMSHEDPUR
सरायकेला जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र अंतर्गत लंका टोला की रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रेनू शर्मा ने स्थानीय आर आई टी पुलिस के समक्ष जानमाल के सुरक्षा की लिखित गुहार लगाई है, इस संबंध में रेनू शर्मा ने बताया है कि विगत 15 जुलाई को बेटे के शादी के लिए भाड़े के पिकअप वैन को लेकर जा रहे चालक की मौत के बाद उनके परिजन डॉ रेनू शर्मा के परिवार को दोषी ठहरा इन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं
डॉ रेनू शर्मा ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत स्थानीय आर आई टी पुलिस से करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है, उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को उनके बड़े बेटे अमित शर्मा की शादी बिहार के डेहरी ऑन सोन स्थित महुआरी मंदिर में होना तय हुआ था, इस बीच 15 जुलाई की सुबह एक बोलेरो और एक टाटा मैजिक पिकअप वैन से परिजन और परिवार वाले शादी में शामिल होने निकले थे, इस बीच बिहार के औरंगाबाद मदनपुर मुख्य सड़क किनारे भाड़े के बोलेरो चालक अनिरुद्ध शर्मा ने तेज रफ्तार पिकअप वैन को खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी थी, जिसमें चालक अनिरुद्ध शर्मा समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। इधर इस घटना के बाद 31 जुलाई को जब डॉक्टर रेनू शर्मा का पूरा परिवार वापस आदित्यपुर के लंका टोला आवास पहुंचा तभी मृत पिकअप वैन चालक अनिरुद्ध शर्मा के परिजनों ने सड़क हादसे का जिम्मेदार रेनू शर्मा और उनके परिवार को बताते हुए ,उनके घर पर हमला बोल दिया और जमकर हंगामा किया, इस बीच स्थानीय पुलिस को सूचित किए जाने के बाद सभी लोग भाग खड़े हुए ,जबकि मामले की गंभीरता को देखते हुए रेनू शर्मा ने पूरे परिवार के जानमाल सुरक्षा की गुहार आर आई टी पुलिस से लगाई है ,वहीं उन्होंने बताया कि यह हादसा महज एक संयोग था, जबकि इस घटना के बाद मृत पिकअप वैन के चालक जबरन इनके परिवार को दोषी ठहरा रहे हैं जो कि पूरी तरह गलत है।
बाइट- डॉक्टर रेनू शर्मा
