

ललन कुमार
शेखपुरा.।


“देर से आना ,जल्दी जाना ए साहब ये ठीक नही “इन पंक्तियों को शायद शेखपुरा की शहरी जल व्यवस्था चरितार्थ कर रही है ।इस व्यवस्था का हाल यह है कि अल्पसंख्यकों के पवित्र त्यौहार बकरीद के मौके पर भी उनके मोहल्ले में शहरी जलापूर्ति व्यवस्था से पेयजल नसीब नही हो रहा है ।शहर के यहियापुर ,बड़ी दरगाह,लालबाग चकदिवान समेत अन्य मोहल्ले में लोग पानी आने के इन्तजार में नलों के पास सुबह 6 बजे से ही जमे रहते हैं ।लेकिन कब नलों में पानी आयेगा उसके समय का पता नही ।यहियापुर मोहल्ले के अफ़साना प्रवीण, मुस्कान ,नजराना प्रवीण मो सुलेमान समेत अन्य लोगों ने बताया कि सोंच लीजिए 13 सितम्बर को उनके बकरीद का त्यौहार है ।घरों की साफ़ सफाई भी करनी है।सुबह 6 बजे से नल में पानी आने के इन्तजार में और सब काम धंधा छोड़कर बैठे रहते है ।पानी कब आएगा नलों में इसका कोई टाइम टेबल ही नही है ।कभी नलों में पानी सुबह में 6 बजे ,कभी 7 बजे,कभी 8:30 बजे ,कभी नहीं भी आता है ।नलों में पानी आता है तो 10 से 15 मिनट के बाद ही चला जाता है ।उन्होंने ने कहा कि कम से कम सुबह 6 बजे और शाम 4 बजे निर्धारित टाइम पर पानी नलों में दिया जाना चाहिए । यही हाल शाम में भी नलों का रहता है ।नलों में पानी नियमित समय पर नियमित रूप से आये इस पर कोई पदाधिकार ध्यान ही नहीं दे रहे हैं । पानी के बिना कोई काम ही संभव नही है ।यही हाल मुख्यमंत्री नीतीश के हर घर नल और पानी का हाल है ।

