
जमशेदपुर ।


शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र् अन्तर्गत सोमवार की सुबह भालूबास लाइन नबंर -5 में स्थित शर्मा पैकर्स एडं मूवर्स के मालिक अशोक शर्मा के घर के लोगो को बंधक बनाकर अपराधियों को डकैती के प्रयास को स्थानिय लोगो ने विफल कर दिया। इस दौरान स्थानिय लोगो ने एक बदमाश को पकड़ कर जमकर पिटाई की और पूलिस के हवाले कर दिया है। हालाकि इस दौरान तीन अपराधी भागने में सफल रहे। इस दौरान उक्त बदमाश के पास एक दो बैग बरामद किया गया है। जिसमे दस जिंदा बम रखने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामाले की छानबीन कर रही है।
इस सबंध में डी एस पी(मुख्यालय-1) पवन कुमार ने बताया कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत भालूबासा के लाईन नबंर -5 में भोलानाथ भवन के दो अपराधी सोनू कुमार और मोनू कुमारघर में प्रवेश किया । घर के सदस्यो को रस्सी बांध कर घर के 15 माह के बच्ची के गले मे चाकू रख कर पैसा की मांग।इस दौरान सोनू का सगा भाई मोनू नीचे पहरेदारी कर रहा था। इस बात की भनक घर के नौकरानी को लग गई। वह चिल्लाई। जिसके बाद स्थानिय लोग वहा जूटे और सोनू को पकड़ लिया।सोनु के बैग से आठ डिबीया में तार निकला हुआ बम जैसा अवशेष बरामद हुआ। उन्होने बताया कि पकड़ा गया सोनू कुमार बिहार के अरवल जिला के करपी थाना क्षेत्र के तेलेपा गांव के रहने वाले है और दुसरा उसका सगा भाई मोनू कुमार है। इस कांड भी और भी लोग शामिल है कि नही पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि पकड़ा गया सोनु कुमार पहले वादी अशोक कुमार शर्मा के चालक का काम करता था।

