21 मई को सिनी और गम्हरिया के बीच 9 .30 घटे का पावर ब्लॉक
हावड़ा- बड़बिल जनशताब्दी सहित कई ट्रेनो के मार्ग परिवर्तन चलेगी
जमशेदपुर।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 21 मई को 9.45 घंटे सिनी – गम्हरिया स्टेशन के बीच ट्रॉफीक सह पावर ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। इसको देखते हुए रेलवे के द्वारा अधिसुचना जारी कर दी गई है। इस ट्रॉफीक सह पावर ब्लॉक के दौरान रेलवे ने टाटा- गुवा डी एम यु (78033 -78034 अप डाउन )पैसेजर ट्रेन को रद्द करने का फैसला लिया है। जबकि कुछ ट्रेनो को नियत्रीण करने केअलावे कई ट्रेनो के मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।
अधिसुचना के मुताबिक 21 मई को सुबह 9.15 से 6.45 तक सीनी- गम्हरिया के बीच ट्रॉफीक सह पावर ब्लॉक किया जाएगा। इस कारण 21 मई को इस रुट से चलने वाली टाटा- गुवा पैसेजर ट्रेन अप डाउन को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावे 58104 नबंर की बडबिल – टाटानगर पैसेजर ट्रेन खरसावा मे अपनी यात्रा सामाप्त करेगी ।और यही से 58103 बनकर वापस बरबिल लौट जाएगी। यह ट्रेन टाटानगर – खऱसावा के बीच रद्द रहेगी। 58113 नबंर की टाटा- विलासपुर पैसेजर ट्रेन को शाम के 5.45 के बजाय शाम के 7.15 मिनट मे प्रस्थान करेगी । वही 68009 नबंर की टाटा- चक्क्रधरपुर मेमु लोकल शाम के 6.45 के बजाय शाम के 7.15 मे प्रस्थान करेगी।
नियत्रीत होने वाली ट्रेन
वही दुर्ग से चलकर राजेन्द्रनगर को जानेवाली 13287 अप साउथ बिहार एक्सप्रेस को 30 मिनट के लिए नियत्रीत किया जाएगा। जबकि 58110 गुवा – टाटानगर पैसेजर को 30 मिनट के लिए रद्द किया जाएगा।और 12860 हावड़ा- मुबंई गीताजली एक्सप्रेस को एक घंटे के लिए नियत्रीत किया जाएगा।
मार्ग परिवर्तीत होने वाली ट्रेने
वही इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनो का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। जिसमे 12021 हावड़ा- बडबिल जनशताब्दी एक्सप्रेस ,12871 हावड़ा- टिटलागढ इस्पात एक्सप्रेस ,12222 हावड़ा – पुणे ए सी दुरुतो एक्सप्रेस ,18189 टाटानगर – एलेप्पी एक्सप्रेस ,12872 टिटलागढ – हावड़ा एक्सप्रेस और 12022 बड़बिल- हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस को गम्हरिया- कान्ड्रा- सिनी होकर चलाने का निर्णय लिया गया है।
