
जमशेदपुर: मानगो के डिमना रोड स्थित सांकसाई मेन रोड में झारखंड के सबसे बड़े टाइल्स, मार्बल और बाथवेयर शोरूम—‘सनराइज टाइल्स’ (सिमपोलो टाइल्स एंड बाथवेयर) का भव्य उद्घाटन रविवार, 30 अगस्त को अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। 27,000 वर्ग फीट के विशाल डिस्प्ले एरिया वाले इस अत्याधुनिक शोरूम के उद्घाटन समारोह में शहर के दिग्गज उद्योगपतियों, राजनेताओं और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।


READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :SIR-2026: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण
मुख्य अतिथियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया उपस्थित रहे। इसके अलावा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो, इंदर अग्रवाल, सनराइज टाइल्स के प्रदीप चूड़ीवाला व प्युष चूड़ीवाला, जनरल सेल्स मैनेजर रणजीत सिन्हा (सेल्स एंड मार्केटिंग) सहित शहर के जाने-माने उद्योगपति, राजनेता, समाजसेवी, बिल्डर, और एक हजार से अधिक आर्किटेक्ट एवं डिज़ाइनर्स उपस्थित रहे।
अतिथियों ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया और आयोजकों को इस विशाल व्यावसायिक पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आगंतुकों ने शोरूम में प्रदर्शित विभिन्न पार्टनर ब्रांड्स जैसे नेक्सियन, कोहलर, जैक्वार, एजीएल, जॉनसन टाइल्स, और आस्ट्रल पाइप्स सहित अत्याधुनिक उत्पादों का अवलोकन किया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में फ्रैंक एंथनी मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता का शानदार आयोजन
झारखंड का सबसे बड़ा और आधुनिक डिस्प्ले सेंटर
आयोजकों ने बताया कि यह झारखंड का सबसे बड़ा टाइल्स और बाथवेयर शोरूम है, जहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट, इटैलियन स्टोन, क्वार्ट्ज और सैनिटरीवेयर की विशाल रेंज देखने को मिलेगी। शहर के आर्किटेक्ट्स और डिजाइनरों ने इस आधुनिक सेंटर को जमशेदपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटीरियर डिजाइनिंग बाजार के लिए एक मील का पत्थर बताया है।
मुख्य बिंदु
स्थान: सांकसाई मेन रोड, डिमना रोड, मानगो, जमशेदपुर।
विशेषता: 27,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला झारखंड का सबसे बड़ा टाइल्स और बाथवेयर शोरूम।
मुख्य अतिथि: चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया और सांसद विद्युत वरण महतो।
आयोजक: सनराइज टाइल्स (प्रदीप चूड़ीवाला एवं प्युष चूड़ीवाला




