सिमडेगा।
झारखण्ड की 4 महिला हॉकी खिलाडी संगीता कुमारी सिमड़ेगा (फरवर्ड),सलीमा टेटे-सिमडेगा(डिफेंडर),अलका डुंगडुंग- सिमडेगा (मिडफीडर) सोनल मिज -गुमला(गोल कीपर)एवम् कोच के रूप भी झारखण्ड सिमडेगा के ही असुंता लकड़ा का चुनाव भारतीय जूनियर हॉकी टीम के लिए किया गया है ।ये सभी भारतीय हॉकी टीम स्पेन मेंआयोजित 6नेशन हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगी।15 वर्षीय संगीता और सलीमा वर्तमान में एस एस बालिका हॉकी सेंटर सिमडेगा में है अलका अभी साई रांची में इससे पूर्व लचड़ा गढ़ हॉकी सेंटर में थी एवम् सोनल अभी रांची रेलवे में ।संगीता सलीमा और अलका तीनो के माता पिता काफी गरीब BPL है।आज तीनो खिलाडियों के चयन होने की जानकारी होने पर हॉकी सिमडेगा में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।जानकारी मिलते ही सङ्घ के कई सदस्य कमलेस्व्र मांझी, बीना केरकेट्टा , मरियानुस एक्का , एमनुयल कुजूर ,निकोडिम लुगुन एवम् कई खिलाडी हॉकी सिमडेगा के कार्यालय पहुंचे ।वँहा पर खूब बम फटाके छोड़े गए एवम् एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिए।इस बात की जानकारी उपायुक्त सिमडेगा श्री बिजय कुमार सिंह और विधायक सिमडेगा श्री मति विमला प्रधान को हुयी दोनों ने मुझे फोन कर बधाई दी और कहा किखिलाड़ियों को आप बोल दीजिये स्पेन से लौटने के बाद उन्हें सिमडेगा में सम्मानित किया जायेगा ।पुलिस अधिक्षक श्री राजीव रंजन,मेंनोन एक्का एवम्सि बिरसा मांझी एवम् फादर बेनेदिक कुजूर ने भी बधाई दी ।सिमडेगा के पूर्व उपायुतो श्री दीप्रवा लकड़ा,श्री राजीव रंजन एवं श्री प्रवीण टोप्पो तथा पूर्व एसपी श्री असीम विक्रांत मिंज ने भी फोन से बधाई दी।दोनों खिलाड़ियों के साथ उनके कोच प्रतिमा बरवा और पँखरसीयूस टोप्पो को भी एवम् उनके इण्डिया टीम की कोच असुंता लकड़ा को भी हॉकी सिमडेगा की बहुत बहुत बधाई। आज इन खिलाडियों का चयन सिमडेगा में बने एस्ट्रोटर्फ का ही एवम् यंहा के संघ् की मेहनत और जिला के लोंगो एवम् प्रशासनिक पदाधिकारियों के सहयोग की देन है किएस्ट्रोटर्फ के बने एक वर्ष के अंदर ही सिमडेगा के 3-3 खिलाडियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है।इससे कई वर्ष पूर्व भारतीय टीम में झारखण्ड के इतने खिलाडी एक साथ इतने टीम में आये हैं।

