
सिमडेगा । निवर्तमान उपायुक्त विजय कुमार सिंह को हॉकी सिमडेगा एवम् खिलाड़ियों के द्वारा आज सन्ध्या में हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गयी।इस विदाई कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद अवार्डी गोलमेडलिस्ट ओलम्पियन श्री सिलबानुस डुंगडुंग, ओलम्पियन श्री मनोहर टोपनो ,श्री सोहन बड़ाईक, प्रथम एडुकेशन के श्री जगेस्वर जी हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारीगण एवम् सिमडेगा हॉकी सेंटर तथा फुटबॉल सेंटर के खिलाड़ी उपस्थित थे।
विदाई समारोह में उपस्थित पूर्व ओलम्पियन श्री मनोहर टोपनो ने कहा की श्री बिजय सर के कार्यकाल में मैं सिमडेगा में आयोजित राज्यस्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियिगीता मे सामिल था इस तरह का आयोजन मैंने रास्ट्रीय या अंतररास्ट्रीय स्तर पर भी नही देखा हूँ।खिलाड़ियों के प्रति इनका जिस तरह लगाव और प्यार था वैसे यदि सभी डीसी का हो जाये तो भारत हमेशा गोल्ड मेडल ही जीतेगें।हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी ने कहा कि एक पिता की तरह सर का हमारे खिलाड़ियों को साथ मिला है। वन्ही 27 जुलाई 2015 को सर सिमडेगा में डीसी के रूप में पदभार ग्रहण किये उसी दिन हमारे होस्टल में आये थे और खाना पीना की जानकारी लिए और उसके बाद खाना पीना दुरुस्त हो गया साथ ही सर हमेशा ही मैदान में आकर ह्मलोंगो को प्रोत्साहित करते थे जिससे हमलोगो का आत्मबल काफी बढ़ गया जिससे हमलोग पहली NनBJ सबजूनियर और U17 SGFI के राडट्रिय प्रतियोगिता में स्वर्ण विजेता हुए।विजय सर ने कहा की तुम अच्छा से खेलो और देश के लिए खेलो स्वर्ण पदक जीतो।उस दिन मैं सिमडेगा जरूर ऑकर तुमलोंगो के साथ डॉन्स करुंगा।सभी खिलाड़ियों के साथ मिलकर वे जय हिन्द का नारा लगवावे और सभी खिलाड़ियों के साथ डॉन्स भी किये। मुख्य रूप से उपस्थिति एमनुयल कुजूर,कमलेसेस मांझी,बिना केरकेता,मरियानुस कुजूर,प्रतिमा बरवा, सुनील,बसंत,बसंती,रेशमा,तारिणी, निकोडिम्म, सुभिला इत्यादि उपस्थित थे।

