JAMSHEDPUR
सरताज-ए-हिंद शहीद ऊधम सिंह को याद करते हुए सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने उनका 8वां शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया। शनिवार को सेंट्रल गुरद्वारा प्रबंधक कमीटी के दफ्तर में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सदस्यों ने प्रधान सतबीर सिंह गोलडु की अगुवाई में शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अक़्सर पर सतबीर सिंह गोलडु ने कहा कि आज के युवाओं को शहीद उधम सिंह की शहादत से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस तरह युवा उधम सिंह ने दृढ़ निश्चय होकर जलियांवाला बाग कत्लेआम का बदला 21 सालों बाद लिया था। इस अवसर पर सीजीपीसी के अध्यक्ष गुरमुख सिंह मुखे ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये। मुखे ने कहा कि क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह ने वीरता की नई परिभाषा लिखी थी। वे अपने अदम्य साहस व दृढ़ इच्छा शक्ति के लिए हमेशा याद किए जाते रहेगें। सतविंदर सिंह, जितेन्द्र सिंह शालू, जगजीत सिंह, मलविंदर सिंह समेत अन्य सदस्यों ने श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
