जमशेदपुर।
राज्य सरकार भले ही एक साल पुरे होने पर अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन सच्चाई यह है कि राज्य के व्युरोकैट बेलगाम है और राज्य के मंत्री पंगू है। ये बाते कॉग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने जमशेदपुर मे संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही । उन्होने कहा सरकार हर क्षेत्र मे विफल है। उन्होने कहा कि राज्य मुखिया रघुवर दास झुठ बोलने मे मोदी के एक नबंर शिष्य है । उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही ऱघुवर दास ने जनता से वादा किया था कि अप्रैल तक स्थानिय निती बन जाएगी लेकिन सरकार उसमे अभी तक असफल है। उन्होने कहा कि सरकार के गठन को एक साल हो गया है लेकिन अभी तक पूर्ण मंत्रीमंडल का गठन नही हुआ है। उन्होने कहा कि झारखंड के चंद कारपोरेट घरानो के कारण यहां पर मंत्रीँमंडल का गठन नही हो पा रहा है।
उन्होने कहा कि योजना मद की राशी राज्य सरकार को 67% राशी अभी तक खर्च कर लेनी चाहिए । लेकिन सरकार मे मात्र 33 प्रतिशत ही राशी खर्च की गई है। इससे राज्य का विकास का पैमाना नापा जा सकता है।
उन्होने कहा कि राज्य की विधी व्यवस्था भी चौपट हो चुकी है। पुरे राज्य मे लगभग 3468 केसो की बढोत्तरी हुई है। सी एम आवास के आस पास लुट और हत्या जैसी घटना घट रही है।इस राज्य में महिला और बच्चे सुरक्षित नही है। प्रतिदीन 3 महिला के साथ बलात्कार की घटना हो रही है। राज्य में 247 दंगे दर्ज किए गए है।
उन्होने कहा कि राज्य के स्वास्थय मंत्री की पी ए भष्ट्राचार मे फंसता है लेकिन सरकार उस मामले मे चुप रहती है। राज्य की स्वास्थय समस्या काफी चरमरा गई है। 21 हजार की जनता मे मात्र एक डाक्टर उपलब्ध है।
उन्होने कहा कि सरकार के द्वारा बनाई गई नए राशन कार्ड मे घोर अनियमीता बरती गई है। उन्होने कहा कि राज्य मे 86 हजार डुप्लीकेट राशन कार्ड बने है । जबकि 17 हजार राशन कार्ड बिना किसी नाम और पता का बनाया गया है।और अभी तक मात्र 52 हजार राशन कार्ड वितरण करने मे सफल रही है सरकार।
उन्होने कहा कि चालु वित्तीय वर्ष मे 49000 पुरे राज्य में इंदिरा आवास की अवश्यकता थी लेकिन उनमे से अभी तक एक पर काम शुरु नही हुआ है। विगत तीन माह से वृद्धा पेशन नही मिल पा रहा है।
उन्होने कि राज्य सरकार एक साल होने पर जो अपना रिर्पोट कार्ड पेश कर रही है कि राज्य मे काफी विकार हुआ है लेकिन सच्चाई उससे पड़े है। उन्होने कहा रघुवर सरकार की कथनी और करनी मे फर्क है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा था कि उनके शासन काल मे ट्रासफार्म पोस्टिग नही होगा। जबकि सच्चाई यह है कि जो राज्य में 15 सालो मे नही हुआ । वो ऱघुवर की सरकार में हो रहा है।
उन्होने कहा कि इस मामले को कॉग्रेस पार्टी काफी गंभीरता से ले रही है। आने वाले समय मे सभी मामलो के लेकर पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर पार्टी अंदोलन करेगी।
