रामगढ।
बरकाकाना के आर पी एफ कॉलोनी निवासी रेलवेकर्मी अशोक राम के घर में घुसकर अज्ञात युवक ने गोली चलाई।इस घटना में अशोक राम की पत्नी लीलावती देवी की मौत हो गई।वही इस घटना में चार घायल हो गए। घायलो में अशोक राम,उसका पुत्र चिंटू कुमार,पुत्री सुमन देवी,मिना देवी और दो अन्य लोग शामील है। वही घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल भर्ती कराया गया है। वही घटना की सूचना पर बरकाकाना पुलिस घटनास्थल पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन कर रही है।
