
जमशेदपुर।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी रहे टाटा स्टील के पूर्व खेल प्रबंधक जेपी सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। साकची स्थित पार्टी के जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सदस्यता प्रपत्र के माध्यम से उन्हें प्राथमिक सदस्यता दिलायी। उन्हें भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। विदित हो कि श्री जेपी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं बतौर कोच कई बेहतरीन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित भी किया है। भारतीय बास्केटबॉल टीम के पुरुष और महिला टीमों के हेड कोच भी रहे हैं। इसके अलावे बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चयन समिति के भी सदस्य रहे हैं। इससे पूर्व वे भारतीय सेना में भी रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह के सहयोग से पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। भाजपा से जुड़ने पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकारें खेल और युवाओं को विशेष प्रोत्साहित कर रही है, जो अभिनंदनीय है। मौके पर विशेष रूप से मुख्यरूप से दिनेश कुमार,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,भरत सिंह,चंद्रशेखर मिश्रा,खेमलाल चौधरी,भूपेंद्र सिंह,राकेश सिंह,अमरजीत सिंह राजा,विनोद गुप्ता,शशि रंजन दयाल समेत अन्य मौजूद थे।

