
‘एक महानायक डॉ बी. आर आम्बेडकर’ और ‘संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं’ की शूटिंग शुरू
होने के
बाद, एण्ड टीवी अब अपने चार और शो की शूटिंग शुरू कर रही है। ये चार शो हैं 'हप्पू की
उल्टन पलटन'
'भाबीजी घर पर है',‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ और ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’।
हप्पू की उल्टन पल्टन दरोगा हप्पू सिंह, उसकी 'दबंग दुल्हन' राजेश (कामना पाठक), उस
की ज़िद्दी मां कटोरी अम्मा –
(हिमानी शिवपुरी) और उसके नौ कुख्यात बच्चों के मज़ेदार किस्से दर्शाता है।
कई सारे देवताओं की कई अनसुनी और दिलचस्प कहानियों के साथ भारत में मैथोलॉजिक
ल शोज़ हमेशा ही दर्शकों को भाते आये हैं। ऐसी ही एक कहानी ‘कहत हनुमान जय श्रीराम’
में दर्शायी जा रही है।
सच्ची भक्ति की यह दिलचस्प कहानी दिखलाता,‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ में भगवान ह
नुमान के कई अनदेखे पहलुओं के बारे में बताया गया है। साथ ही उनके जीवन के मकसद
को भी इस कहानी में दर्शाया गया है।
भाभी जी घर पर है, मॉडर्न कॉलोनी के दो पड़ोसी जोड़ें मिश्रा और तिवारी की कहानी है।
उनका ना केवल एकदूसरे के साथ बल्कि एक दुसरे कि बीवीओं के साथ भी एक गहरा लगा
व है ! यह मानते हुए कि 'घास दूसरी तरफ हरियाली है', विभूति और तिवारी लगातार दूस
रे की पत्नी को प्रभावित करने की कोशिश में लगे हुए है।
गुडिय़ा हमारी सभी पे भारी गुडिया यानी सारिका बहरोलिया के जीवन की कहानी का ए
क टुकड़ा है,
जहा वो मुश्किल परिस्थितियों के प्रति अपनी अनूठी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करती है। गुडि़या
के 'ऑल इज वेल' दुनिया में एक झलक देते हुए, ये शो जीवन के प्रति उसके सरल दृष्टिको
ण का चित्रण करते हुए
हल्केफुल्के और हास्यपूर्ण स्वर सेट करता है। ये शो गुडिय़ा की आकर्षक यात्रा बोली, चित्र
ण, और पात्रों के ज़रिये मध्य प्रदेश की झलक दिखाता है।

चारों शो के कलाकारों और चालक दलों ने एक नए जोश और उत्साह के साथ हाल ही में शू
टिंग शूट शुरू की।
शूटिंग शुरू होने पर, हप्पू के उल्टन पल्टन के योगेश त्रिपाठी -दरोगा हप्पू सिंह ने कहा,
"मैं दरोगा हप्पू सिंह के रूप में वापस आकर बहुत खुश हूं। मैंने अपने शो, अपने किरदार
और अपनी
पल्टन को बड़े समय से याद कर रहा था । इतने सारे प्रशंसकों ने मुझसे पूछा 'दरोगा जी वा
पस कब
आओगे? तोह लो मैं आ गया! हालाँकि सेट पर इंतज़ामात के चलते सब कुछ पहले से अलग
लग रहा था, लेकिन सावधानी बेहद ज़रूरी है। हम सभी की स्क्रीनिंग की गयी, मास्क औ
र सामाजिक दूरी का भी ख़ास ख्याल रखा गया। हम सभी ने एक शुभ शुरुआत के लिए भ
गवान गणेश की आरती की और फिट अपने लुक में आकर रिहर्सल्स की। मुझे यकीन है कि
सभी दर्शक अपने पसंदीदा हप्पू और उसकी उल्टन पल्टन को जल्द ही देखने के लिए उत्सु
क हैं। "
पूरी तरह से तैयार और सेट पर अपने अंजनी माता वाले लुक में लौटने को लेकर उत्साहित
स्नेहा वाघ कहती हैं‘‘मैं सेट पर वापस आकर बहुत ही खुश हूं। इस लाकडाउन ने हमें परि
वार के साथ थोड़ा वक्त बिताने का मौका दिया, लेकिन हर दिन सेट पर ना जाने की हड़ब
ड़ी, अपने डायलाग ना बोल पाना और अपना सबसे अच्छा प्रयास न कर पाना भी उतना ही
निराश कर रहा था। गणपति बप्पा के आशीर्वाद के साथ, शूटिंग के पहले दिन की शुरूआत
हुई। हमने सबसे पहले आरती की। इतने लंबे समय के बाद सबको देखकर बहुत अच्छा ल
ग रहा था। जैसे ही मैं सेट पर पहुंची, सबसे पहले हमारा टेम्परेचर मापा गया और शरीर में
ऑक्सीजन के स्तर की जांच की गयी। सेट पर थोड़े ही लोग थे और हर कोने पर कई सारी
सैनेटाइजर की बोतल और स्प्रे रखे हुए थे। मैंने भी अपना फेस शील्ड पहन रखा था और कै
मरा ऑन होने पर ही मैं उसे उतार रही थी। हमारे लिये शूटिंग का यह बिलकुल ही नया त
रीका है, लेकिन हम सब वापस आकर बहुत खुश हैं।’’
भाभीजी घर पर है के विभूति नारायण उर्फ़ आसिफ शेख ने कहा,
"इतने लंबे अंतराल के बाद सेट पर जाना अच्छा लगा। मैं शूटिंग शुरू होने का काफी समय
से इंतजार कर रहा था और अब मैं वापस सेट पे आकर खुश हूं। सामाजिक दूरियों को मद्
देनज़र रखते हुए हम सभी ने दूर-दूर से हेलो और नमस्ते के साथ एक-
दूसरे से मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। सेट पर पहुंचने पर हमारे शरीर के तापमान
और ऑक्सीजन के स्तर को नापा गया। हम सभी ने मास्क पहने थे जो सिर्फ कैमरे के साम
ने ही उतारे गए। आज हमने गणपति जी की आरती के साथ दिन कि शुरुवात की और उस
के बाद तैयार होकर शूटिंग शुरू की। हम सभी ने सुरक्षा और स्वच्छता दिशानिर्देशों का पा
लन करते हुए समय सामाजिक दूरी का पालन किया।"
भाभीजी घर पर है की शुभांगी अत्रे उर्फ अंगूरी भाभी ने कहाँ,
"मैं सेट पर वापस आकर उत्साहित हूं और जल्द ही नए एपिसोड के वापस आने की प्रतीक्षा
कर रही हूं। पहले हमारा सेट लोगों से भरा हुआ रहता था लेकिन अब सीमित लोगों के वज
ह से मॉडर्न कॉलोनी बहुत अलग दिख रही है। सेट पे जाते ही हमारी स्क्रीनिंग की गयी और
फिर गणेश आरती के साथ हमने दिन की शुरुवात की और मास्क पहनकर हमने रिहर्सलस
की। सेट के पास रहने के वजह से में मैं सीधे
तैयार होकर पहुंची। इसके अलावा, हम हमने साथ लंच ब्रेक के बदले अलग अलग ब्रेक लि
ए । ये पूरा अनुभव काफी अलग था, लेकिन धीरे धीरे हमे इसकी आदत हो जाएगी। ”
भाभीजी घर पर है के रोहिताश्व गौर – मनमोहन तिवारी ने कहा,
"जब मुझे सूचित किया गया कि शूटिंग फिर से शुरू हो रही है मैं बहुत खुश हुआ। मैं अपने
करियर में इतने लंबे ब्रेक पर कभी नहीं रहा। दिन की शुरुआत अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग
और सेट के सैनिटेशन के साथ हुई, उसके बाद गणपति बप्पा की आरती के साथ शूटिंग शु
रु की गयी। हमने ये सुनिश्चित किया कि हम हर शॉट के बाद मास्क पहनना जारी रखें, नि
यमित अंतराल पर अपने हाथों को साफ करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। मैं नए एपिसो
ड के बारे में उत्साहित हूं, और मुझे यकीन है कि दर्शकों को भी इसका बेसब्री से इंतज़ार है
।
‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ में केसरी की भूमिका निभा रहे, जितेन लालवानी कहते हैं,
‘‘लाकडाउन के दौरान शिव पुराण पढ़ने से अपने किरदार को थोड़ा और बेहतर करने में मद
द मिली। सेट पर लौटकर मैं बहुत खुश था और इस बात की बहुत खुशी हो रही थी कि मुझे
जो करना सबसे ज्यादा पसंद है, वो मैं कर रहा था, यानी शूटिंग! सेट पर हमारे लिये हर
जगह सैनिटेशन और बॉडी टेम्परेचर मापने की सुविधा थी। और सेट पर कई सारे सैनेटाइ
जर रखे गये थे। सेट पर सभी ने प्रोटेक्टिव मास्क, हैंड ग्लव्स और फेस शील्ड पहन रखा
था। हम सभी ने एक छोटी सी आरती कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरू
आत की। वहां सबसे दोबारा मिलने का एक अलग तरह का माहौल और उत्साह था। मुझे अ
पने शो के नये रोचक एपिसोड के आने का बेसब्री से इंतजार है।’’
सारिका बहरोलिया, एण्ड टीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’ की गुड़िया का कहना है‘‘मैं
बता नहीं
सकती कि सेट पर लौटकर कितनी ज्यादा खुशी हुई। सेट पर काफी कम लोग थे, वह अलग
तरह का
अनुभव रहा। वहां पहुंचते ही हमारा टेम्परेचर मापा गया, इसके बाद क्रू के बाकी सदस्यों
से मिलना-
जुलना हुआ। मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर, हमने भगवा
न गणेश की आरती के साथ अपने दिन की शुरूआत की। मैं अपना बैग साथ लेकर आयी थी
, जिसमें मेरा मेकअप
और सैनिटेशन किट था और मेरा टिफिन बाॅक्स भी। हमने थोड़ीथोड़ी देर में अपने हाथों
को सैनिटाइज किया। आगे कुछ बेहद ही रोचक एपिसोड आने वाले हैं और मुझे उनके प्रसा
रण का बेसब्री से इंतजार है।’’
इस शो की राइटर और गुड़िया की मां सरला की भूमिका निभा रहीं, समता सागर कहती हैं‘
मुझे सेट पर आने और शूटिंग के दोबारा शुरू होने का कितने लंबे समय से इंतजार था। मे
रे लिये यह घर आने जैसा था। मैं शूटिंग को लेकर काफी उत्साहित थी, इसलिये एक रात
पहले से ही एक अजीब-
सी हलचल हो रही थी। मैंने अपना बैग तैयार कर लिया था और अपनी सारी चीजों और मे
कअप किट को सैनेटाइज कर लिया था। इतना ही नहीं शूटिंग के लिये पूरी तरह तैयार रह
ने के लिये अपना टिफिन भी तैयार कर लिया था। मैं गुड़िया और क्रू के बाकी सदस्यों को
देखकर बहुत खुश हुई। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए हम सबने एकदूसरे से मिल
ने पर नमस्ते कहा और इसके बाद गणेश आरती हुई। सेट पर साफसफाई बनी रहे, इसके
लिये उसे लगातार सैनेटाइज किया जा रहा था। यह पूरी तरह से एक नया अनुभव है और
हम सब उस नये माहौल में ढलने की कोशिश कर रहे हैं। आगे काफी अच्छे एपिसोड आने
वाले हैं और मुझे अपने शो के नये एपिसोड आने का बेसब्री से इंतजार है।’’'हप्पू की उल्टन
पल्टन ', 'भाबीजी घर पर है',
‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ और ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’ के सभी रोमांचक और शान
दार एपिसोड जल्द आ रहा है, एण्ड टीवी पर

