
जमशेदपुर।


दक्षिण पूर्व रेलवे ने दीपावली और छठ में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए तीन ट्रिप हावड़ा – मुबई के बीच सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसका लाभ टाटानगर के यात्रियों को भी मिलेगा। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसुचना के मूताबिक यह ट्रेन शालीमार से 26 अक्टुबर .2 नवबंर और 9 नबवंर को 82112 बनकर दोपहर में प्रस्थान कर दुसरे दिन मुबई सेंट्रर रात के 11.50 में पहुंचेगी। उसी प्रकार यह ट्रेन 82111 बनकर मुबई सेट्रल से रात के 12.20 में प्रस्थान कर दुसरे दिन सुबह साढे नौ बजें शालीमार पहुंचेगी।यह ट्रेन मुबई से 25 अक्टुबर, 1 नबवंर और 8 नबवंर को प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन में द्वितीया ए सी श्रेणी के एक कोच.थ्री एस सी टायर के 8 कोच,स्लीपर क्लास के चार कोच और साधारण श्रेणी के तीन कोच लगे रहेंगे।इस ट्रेन का ठहराव शालीमार और मुबई सेंट्रल के बीच खड़गपुर, टाटानगर. चक्रधरपुर,राउलकेला, झारसुगोड़ा.रायगढ.चापा, विलासपुर, रायपुर. दुर्ग , गोंदिया. नागपुर, वार्धा. अकोला.भुसावल, नासिक रोड. इज्जतपुरी. कल्याण, थाने और दादर मे होगा।

