ललन कुमार
शेखपुरा.।
जिले के बरबीघा थाना में गुरूवार को एक वकील और दरोगा में जमकर भिड़ंत हो गयी ।जिसमे वकील संजीव कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये ।इस घटना को लेकर दरोगा सीताराम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया ।इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ अमित शरण ने बताया कि संजीव वकील किसी केस के मामले में जानकारी प्राप्त करने बरबीघा थाना गए थे ।इसी बीच किसी बात को लेकर दरोगा सीताराम सिंह और वकील के बीच हॉट टॉक हो गयी ।आक्रोशित होकर दरोगा ने पास रखे लोहे की छड़ से वकील के सिर प्रहार कर दिया जिसमे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।जख्मी होने के बाद वकील ने विधिज्ञ संघ के साथियों को इस घटना की जानकारी दी ।वकील की साथियो की सुचना पर एसडीपीओ थाना पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की ।मामला सत्य पाये जाने पर एसडीपीओ ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है ।जख्मी वकील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।




