जमशेदपुर।
सहारा इंडिया परिवार,बारीडीह द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बारीडीह चौक में आयोजित की गई। शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला।कैंडल मार्च बारीडीह कार्यालय से निकलकर बारीडीह बाजार होते हुए बारीडीह चौक पहुँचा।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर कैंडल जलाकर शहीदो को नमन किया! श्रद्धांजलि सभा में कई संगठनो के लोग उपस्थित हुए।सहारा परिवार द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह,ऋषि पाण्डेय,आशीष सामंता सहित कई पुरुष व महिला कार्यकर्ता सम्मिलित हुए




