
सरायकेला: सरायकेला- खरसावां पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ साथ उनके पास से विगत दिनों नीमडीह थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से लुटे गये रुपये भी बरामद किया है। इस संबंध में एसपी कार्तिक एस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना के पहाड़पुर निवासी भीष्म नाथ महतो ने बीते 10 जनवरी की रात में नीमडीह थाना में सूचना दी थी कि बाड़ेदा होते हुए पुरुलिया के बलरामपुर सामान खरीदने जाने के क्रम में धोबो डुंगरी के समीप अपराधियों ने उनसे एक लाख अस्सी हजार रुपये लूट लिए। सूचना के बाद एक टीम का गठन किया गया और संदिग्ग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। इसी क्रम में लूट में शामिल चार अपराधियों को दबोचने में कामयाबी मिली। गिरपफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर लूट गए एक लाख 65 हजार 510 रुपये पुरुलिया से बरामद किए गए। साथ ही लूट में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया।



