सरायकेला : जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी संगठन एसिया चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है, शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते हुए अपने प्राथमिकताओं को गिनाया.
एसिया चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राजीव रंजन ने शनिवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया, आशियाना ट्रेड सेंटर के कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल करते ,हुए राजीव रंजन ने बताया कि वे पिछले 25 सालों से एसिया से जुड़े हुए हैं, और 6 बार उपाध्यक्ष के पद पर रहे हैं, जबकि सचिव पद पर भी इन्होंने अपना योगदान दिया है ,नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने बताया कि उद्यमी संगठन एसिया एक परिवार की तरह है ,जहां सभी लोग आपस में मिल बैठकर औद्योगिक क्षेत्र के विकास की परिकल्पना कर समस्याओं को दूर करते हैं, उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर दावेदारी के साथ जो भी उद्योगों के समक्ष चुनौतियां आएंगी ,उसे पूरी टीम के साथ दूर करने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व अध्यक्ष पद पर पूर्व उपाध्यक्ष संतोष खेतान ने भी नामांकन किया है
