सरायकेला-खरसावां
रोड न.-10, महावीर नगर, आदित्यपुर-2 निवासी श्रीमति चाईना मंडल जो पिछले 4 महीने से कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित है। बीमारी की उपचार शुरू होते ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से श्रीमति चाईना मंडल जी के पति धीरज मंडल की मृत्यु मई महीने में कोरोना से हो गई। वे एक छोटे से प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे। उक्त कंपनी के द्वारा भी मृत्यु के एवज में कोई सहायता नही मिली। परिवार में एक मात्र 18 साल का लड़का जिनका नाम साहेब मंडल है जो अभी पढ़ाई कर रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने की वजह से वे अपना इलाज कराने में असमर्थ थी। इसी बीच जानकारी होने पर पीड़ित मरीज के एक मात्र पुत्र साहेब मंडल सहायता हेतु नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा से मिलकर अपनी पूरी समस्या बताई। क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा ने जिले के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 1 लाख 74 हजार 560 रुपये की स्वीकृति बीमारी के उपचार हेतु स्वीकृति दिलाई। आज पीड़ित परिवार के घर जाकर स्वीकृति पत्र सौंपा गया। संरक्षक सतीश शर्मा ने कहा कि इस परिवार के लिये संकट की इस घड़ी में हम सभी हर संभव सहायता के लिये कृतसंकल्पित है।
आज पीड़ित परिवार से मिलने वालों में सतीश शर्मा, सरोज सिंह, मनमोहन सिंह, राकेश त्रिपाठी, अभिलाष मिश्रा, अमित सिंह, बिनय कंचन, सत्यजीत साहू, प्रह्लाद मिश्रा, सनी, छोटू, पवन सुरेंद्र सिंह, सुरेश प्रसाद उपस्थित थे
