सरायकेला। I ईचागढ़ CHAGARDH थाना क्षेत्र अंतर्गत पात कुम पुलिया पर शुक्रवार अहले सुबह माओवादी संगठन सीपीआई के नाम से एक बैनर लगाया गया है, जिसे देख स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पातकुम पुलिया पर आज अहले सुबह आने जाने वाले लोगों ने माओवादी संगठन सीपीआई के नाम के हस्तलिखित कपड़े के बैनर को लगा हुआ पाया। जिस पर बांग्ला भाषा में गुरिल्ला युद्ध संबंधित बातें लिखी हुई है ,लगातार हो रही बारिश के बीच सुबह काफी देर तक या बैनर पुल पर लगा रहा और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
कई दिनों बाद हुई पोस्टर बाजी की घटना
SARAIKELA जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र इचागढ़ में कई दिनों बाद एक बार फिर पोस्टर बाजी की घटना से चर्चाओं का बाजार गर्म है ,हालांकि कोरोना काल के दौरान काफी लंबे अरसे बाद क्षेत्र में एक बार पोस्टर बाजी हुई है ,वहीं अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी फिलहाल पोस्टर बाजी की घटना सामने नहीं आई है। वही आज हुए इस घटना से एक बार फिर माओवादी संगठनों के सक्रिय होने की भनक लग रही है।
