सरायकेला -खरसांवा
आदित्यपुर उद्यमी संगठन एसिया के नए कार्यकारिणी टीम गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार शाम 4:00 बजे तक नामांकन की आखिरी तारीख थी, इधर नामांकन के आखिरी दिन महासचिव पद के लिए उद्यमी दशरथ उपाध्याय ने भी नामांकन पर्चा दाखिल किया।
एसिया चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन शनिवार को महासचिव पद के लिए उद्यमी दशरथ उपाध्याय ने नामांकन पर्चा दाखिल किया, इनके साथ अध्यक्ष पद के दावेदार संतोष खेतान भी मौजूद थे , संतोष खेतान ने एक दिन पूर्व ही अध्यक्ष पद पर दावेदारी की है ,और नामांकन किया है। एसिया के पूर्व अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के लगातार 6 वर्ष तक अध्यक्ष पद पर रहने के बाद 2 वर्षीय चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है ,अध्यक्ष पद के दावेदार संतोष खेतान ने बताया कि उनकी प्राथमिकता में उद्योग क्षेत्र शामिल है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में झारखंड सरकार द्वारा बिजली बिल ड्यूटी में वृद्धि की गई है, जिसे कम कराने को लेकर एशिया की टीम लगातार प्रयासरत है।
बाइट- संतोष खेतान ,अध्यक्ष पद, दावेदार
