
जमशेदपुर।मेनहर्ट नियुक्ति घोटाला पर झारखंड सरकार के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री व वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री सरयू राय द्वारा लिखित पुस्तक ‘लम्हों की खता’ का आॅनलाइन विमोचन दिनांक 27 जुलाई, 2020, दिन सोमवार को अपराह्न 4.30 बजे रांची में होगा। झारखंड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव ए के सिंह इस पुस्तक का विमोचन करेंगे। उनकी भी एक छोटी सी टिप्पणी इस घोटाले कीे जाँच वाली संचिका में है। आज इस पुस्तक का कवर पेज सार्वजनिक किया जा रहा है। विमोचन के बाद से यह पुस्तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। प्रकाशन द्वारा 168 पृष्ठों की इस पुस्तक का मूल्य 300/- रु. मात्र रखा गया है। जमशेदपुर के निवासियों के लिए यह पुस्तक 100 रु. मात्र में उपलब्ध रहेगी। पुस्तक प्राप्त करने के लिए कोई भी व्यक्ति या संस्था मोबाइल संख्या 8877537777 पर संपर्क कर सकते हैं।


