रांची। मंत्री सरयू राय ने अपने नदी निरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन चन्द्रपुरा, भंडारीदह, ढोरी, फुसरो, करगली, जरीडीह, कथारा, बोकारो थर्मल एवं गोमिया में दामोदर का निरीक्षण किया। चन्द्रपुरा में लोग संतुष्ट थे। पानी की गुणवत्ता में सुधार है। जरीडीह मे भी सुधार है। चन्द्रपुरा थर्मल, कथारा वाशरी और बोकारो थर्मल द्वारा नदी में गंदा पानी नहीं गिराया जा रहा है पर सीवेज का पानी नदी में गिर रहा है। अन्य जगहों पर भी सीवेज का पानी गिर रहा है. यह प्रदूषण की बड़ी समस्या है. ढोरी, कथारा, जारंगडीह मे रिजेक्ट कोल,छाई आदि मिलकर नदी का अतिक्रमण कर रहे हैं. बोकारो थर्मल तथा कथारा कैप्टिव पावर प्लांट से वायु प्रदूषण हो रहा हैं फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग से प्रदूषण की समस्या बढ़ी है। मंत्री ने कहा कि इसकी रिपोर्ट को लेकर कोयला एवं ऊर्जा मंत्री, भारत सरकार से एक शिष्ट मंडल मिलेगा. उन्होंने कहा कि रांची आने पर प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव, वन एवं पर्यावरण के साथ बैठक कर कारवाई सुनिश्चित की जायेगी।




