
31 जनवरी तक राशन के लिए आवेदन लिए जांएगे- सरयु राय


जमशेदपुर।
राज्य के खाध आपुर्ती सह संसदीय कार्य मंत्री सरयु राय ने कहा कि जिन लोगो का राशन कार्ड नही बना है वे अपना आवेदन 31 जनवरी तक संबधित लोगो को दे सकते है। उक्त बाते सरयु राय जमशेदपुर के सर्किट हाउस मे संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही। उन्होने कहा कि कई जिला से शिकायत मिल रही है कि राशन कार्ड नया बनाने या नया राशन कार्ड देने मे रकम वसुले जा रहे है। इसलिए नये राशन कार्ड के आवेदन और नये राशन कार्ड के वितरण के समय कोई पैसा मांगे तो न दे अगर कोई फिर मांगता है तो उसकी शिकायत करे।
उन्होने कहा कि राज्य सरकार की योजना है कि राज्य से सभी नागरिको को राशन मिले । उन्होने कहा कि पुराने राशन कार्डो मे 1 लाख 68 हजार लोगो का कार्ड को रद्द किया गया है। वही 85 हजार राशन कार्ड बिना किसी परिवार का था उसे भी रद्द कर दिया गया है। उन्होने कहा कि 51 लाख लोगो को नये राशन कार्ड वितरण हो चुका है । और 30 लाख लोगो का राशन कार्ड बनातय़ है।
उन्होने कहा कि 12 जनवरी को इस मामले को लेकर वे राज्य के अपने विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियो की बैठक रांची मे बुलाई गई है। ताकि बचे लोगो का राशन कार्ड सही समय पर बन सके। इस बैठक में राज्य से वेसे बुद्धी जीवी को बुलाया गया है जो सबको राशन कार्ड मिले के लिए अंदोलन कर रहे है। उनके विचार को भी सुना जाएगा।
राशन दुकान के आवंटन और रद्द करने के मामले मे उन्होने कहा कि इस मामले मे वे जानकारी प्राप्त कर रहे है कि वे किस प्रकार राशन दुकान के आवंटन होता है किस प्रकार रद्द किया जाता है।उसका आधार क्या होता है।
उन्होने कहा कि राशन दुकानो मे एम ओ और जनवितरण प्रणाली के दुकानदार मिलकर भष्ट्राचार करते है । उसको देखते ङुए राज्य भर में सारे राशन दुकानो मे बायोमैट्रीक सिस्टम लगाया जा रहा है। ताकि भष्ट्राचार कम हो सके।

