जमशेदपुर – सरयू राय भी बनाएगे अपनी पार्टी ,भारतीय जनता मोर्चा का पंजीयन के लिए डाक के माध्यम से भेजा

0 124
AD POST

सावन माह के अंतिम सोमवार एवं रक्षा बंधन के पवित्र दिन के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक  सरयू राय की राजनीतिक पार्टी ‘भारतीय जनता मोर्चा’ का पंजीयन कराने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र एवं पार्टी का संविधान डाक के माध्यम से भारतीय चुनाव आयोग को भेजा गया। भाजमो के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के अध्यक्ष  धर्मेद्र तिवारी, प्रदेश के महामंत्री एवं भारतीय जनता मोर्चा के संविधान निर्माण के संयोजक  संजीव आचार्य, प्रदेश के सचिव  आशीष शीतल एवं  अंशुल शरण की उपस्थिति में सभी दस्तावेजों की जांच की गयी और इसे चुनाव आयोग, नई दिल्ली को रजिस्टर्ड पोस्ट किया गया। भाजमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों से कई राजनीतिक दल के कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उनसे संपर्क में हैं तथा पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। जल्द ही पूरे झारखंड में इसका वृहद विस्तार किया जाएगा और यह पार्टी व्यवस्था परिवर्तन के लिए एक राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित होगी। प्रदेश महामंत्री संजीव आचार्य ने कहा कि तीन महीने के अंदर झारखंड के सभी जिलों में इसका विस्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

22:15