
जमशेदपुर।


गुडाबांदा प्रखंड अंतर्गत गुडाबाँदा ग्राम पंचायत में ’सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड सह अंचल अधिकारी श्रीमति सीमा कुमारी तथा अन्य सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों का स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनसे आवेदन प्राप्त किया गया।
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 8 लोगों का आधार कार्ड बनाया/सुधारा गया। सामाजिक सुरक्षा के तहत 10 वृद्धा पेंशन के आवेदन प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री आवास हेतु 25 आवेदन, नया राशन कार्ड हेतु 14 आवेदन, शौचालय हेतु 2 आवेदन एवं राजस्व बिभाग में बंदोबस्ती हेतु 2 आवेदन, परिवारीक लाभ हेतु 3 आवेदन तथा वासगीत हेतु 1 आवेदन प्राप्त हुआ।

