Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » लुधियाना – एप्प माए और सरिता ने यूपी दंगल को दिलाई पीडब्लूएल-4 में पहली जीत
Top Stories

लुधियाना – एप्प माए और सरिता ने यूपी दंगल को दिलाई पीडब्लूएल-4 में पहली जीत

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 21, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

लुधियाना। एप्प माए ने सोमवार को दिल को थाम देने वाले मुकाबले में 2017 के वर्ल्ड चैम्पियनशिप के उपविजेता सेनेथ नेमेथ को 5-3 से हराकर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन इंडोर स्टेडियम में चल रही प्रो रेस्लिंग लीग (पीडब्लूएल) के चौथे सत्र में यूपी दंगल को पहली जीत दिलाई। यूपी दंगल ने मुंबई महारथी को 4–3 से हराया। इस हार से विनेश फोगट की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के लक्ष्य को धक्का लगा।

एशियन चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता जॉर्जी साकेंडेलिड्जे ने सुपर हैवीवेट (125 किलो) कुश्ती में मुंबई के यूरोपीय चैम्पियन बैत्सीव व्लादिस्लाव को 2-1 से हराकर यूपी को टाई में 3-2 से आगे कर दिया था। इसके बाद माए पर इस बढ़त को जीत में तब्दील करने की पारी थी और एस्टोनियाई पहलवान ने महिला 76 किलो कुश्ती में अपने से ज्यादा अनुभवी हंगरियन पहलवान सेनेथ को कड़ी टक्कर के बाद हराया।

टाई का आखिरी मुकाबला (65 किलो) राष्ट्रीय चैम्पियन हरफूल ने जीता। मुंबई महारथी के पहलवान ने कड़े मुकाबले में पंकज राणा को 15-6 से हराकर यूपी दंगल की जीत का अंतर 4-3 किया।

इससे पहले शाम को टाई के पहले मुकाबले में राष्ट्रीय चैम्पियन जितेंदर ने मुंबई महारथी के जूनियर नेशनल चैम्पियन सचिन राठी को 14-0 से हराकर यूपी दंगल को शानदार शुरुआत दिलाई। 74 किलोग्राम के इस मुकाबले में जितेंदर का दबदबा रहा।

57 किलो के महिला मुकाबले में एशियन चैम्पियनशिप सिल्वर मेडेलिस्ट सरिता ने मुंबई महारथी की पैन अमेरिकन चैम्पियनशिप कांस्य पदकधारी बेट्जाबेथ एंजेलिका को 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। यह जीत सरिता के धैर्य और दृढ़ संकल्प की रही। उन्होंने आक्रामक वेनेजुएलाई प्रतिद्वंद्वी की एक नहीं चलने दी। उनकी जीत से यूपी 2-0 से आगे हो गई।

दीपक पुनिया ने यूरोपीय अंडर-23 रजत पदक विजेता इराकी मिसितुरी पर कड़े मुकाबले में 3-2 से अप्रत्याशित जीत हासिल करके महारथी की वापसी कराई और टाई का स्कोर 2-1 हो गया। जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी दीपक ने कम स्कोर वाले 86 किलो के इस मैच में जॉर्जियाई पहलवान से बेहतर प्रदर्शन किया। इराकी ब्रेक तक 1-0 से आगे थे।

अब मुंबई महारथी का सर्वश्रेष्ठ दांव एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स चैम्पियन विनेश फोगट पर था। विनेश को 2017 की विश्व चैंपियन वेनेसा कलादज़िंस्काया से जबर्दस्त चुनौती मिली। आखिर में विनेश 53 किलो का महिला मुकाबला 5-3 से जीतने में सफल रहीं। इस जीत से मुंबई 2-2 से बराबर हो गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

RANCHI NEWS: झारखण्ड में भीषण गर्मी और लू का कहर, सरकार ने बदला सभी स्कूलों का समय

April 20, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डाक विभाग ने ‘दीन दयाल स्पर्श’ और ‘ढाई आखर’ के विजेताओं को किया सम्मानित, बांटी छात्रवृत्ति

April 20, 2026

Jamshedpur News : ‘क्राफ्ट एंड क्रम्बल’ का भव्य उद्घाटन, बच्चों के लिए बना रचनात्मकता का नया केंद्र

April 20, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.