
गम्हरिया


—–
जेके बी0 एड0 कॉलेज, सालबनी के सचिव यामिनी कांत महतो को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के लिए थाईलैंड में सम्मानित किया गया है। बीते दस फरवरी को थाईलैंड के बैंकाक शहर में ग्लोबल एचीवर्स फाउन्डेशन की ओर से आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री करण डब्बारंसी द्वारा उन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मोके पर भारत के पूर्व राजदूत डॉ0 वी0 भी0 सोनी भी उपस्थित थे।

