
गम्हरिया


आदित्यपुर नगर पर्षद क्षेत्र अन्तर्गत गम्हरिया के वार्ड संख्या तीन स्थित मोतीनगर में जल जमाव का नप अध्यक्ष राधा सांडिल द्वारा मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल जमाव से लोगों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस बस्ती में सड़क पर जल जमाव गंभीर समस्या है। इससे निजात पाने के लिए यहाँ नाली का निर्माण कराना अति आवश्यक है। उन्होंने विभागीय कनीय अभियंता को अविलम्ब प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया। इस मौके पर पूर्व पार्षद सचिन कुमार, अच्चुतानंद प्रंसाद, विजय कुमार समेत कई बस्तीवासी उपस्थित थे।

