
सरायकेला।


दुग्धा पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित कर प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मोके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पुलिस निरीक्षक सह गम्हरिया थाना प्रभारी अरविन्द कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने यंगस्टार रिस्पोंस सेंटर की प्रशंसा करते हुए समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील किया। इस मौके पर संस्था के सचिव दिलीप महतो ने कहा कि पंचायत के करीब एक दर्जन सरकारी विद्यालय के बच्चों को नवोदय समेत अन्य मेधा छात्रवृति परीक्षाओं के लिए संस्था की ओर से तैयारी कराई गई थी जिसमें परीक्षा में अव्वल करीब एक दर्जन बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया गया है। इस मोके पर मुखिया मालती हांसदा, रामू मुर्मू, छायाकांत गोराई, राजेश कुमार चाचरा, प्रधानाध्यापक अमरेन्द्र कुमार, सुभाष राम, कैलाश मंडल, नरेंन्द्र संजय समेत कई छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

