गम्हरिया
—–
आदित्यपुर-कान्ड्रा मुख्य पथ पर पिन्ड्राबेड़ा के समीप एक बस की चपेट में आने से बाईक सवार डुमरा निवासी राईबु सिंह सरदार (23 वर्ष) की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार उसका बड़ा भाई राजु सिंह सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घअना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची कान्ड्रा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया तथा गंभीर रूप से घायल राजू सिंह को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाई एक ही बाईक पर सवार होकर गम्हरिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तीव्र गति से आ रही एक बस की ठोकर से दोनों सड़के पर गिर पड़े जिससे यह हादसा हुई।



