
सरायकेला।सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में मंगलवार देर शाम जमीन कारोबार से जुड़े बिट्टू पांडे नाम के युवक पर गोली चलाने और घटना अंजाम देने के बाद फरार चल रहे मामले के दो आरोपी आशीष गोराई और शेर सिंह सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. घटना का उद्भेदन करते हुए सरायकेला एसडीपीओ राकेश रंजन ने पत्रकारों को बताया कि घायल बिट्टू पांडे के बयान के आधार पर पुलिस ने आशीष गोराई और शेरू सिंह सरदार के विरुद्ध मामला दर्ज किया था. पुलिस के अनुसार क्रिकेट खेलने को लेकर बिट्टू पांडे के साथ आरोपियों का विवाद हुआ था, जिसमें इस घटना को अंजाम दिया गया था.
पकड़े गए अपराधी कुख्यात अपराधी संतोष थापा गिरोह के गुर्गे है. जिला पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक 7.65 एमएम की पिस्टल, कारतूस और गोली का खोखा बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि पुलिस के गिरफ्त में आए दोनों आरोपी अपराधी संतोष थापा गिरोह के गुर्गे हैं.



