
गम्हरिया


—–
युवा समाजसेवी सुमित शर्मा को विश्वकर्मा समाज के युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। गम्हरिया स्थित कार्यालय में युवा मंच द्वारा एक समारोह आयोजित कर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष अनिल शर्मा, संजीव शर्मा, श्याम शर्मा, मुकेश शर्मा, सुनील शर्मा, काशीनाथ शर्मा, र्धेन्द्र मिस्त्री, भोला शर्मा, संजय शर्मा, दिनेश शर्मा, सुमंत शर्मा समेत काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

