
गम्हरिया
—–
छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत नवनिर्मित जलमीनार से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया निरोला सरदार ने किया। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा पेयजल आपूर्ति हेतु कई वार्डों में पाईप लाईन नहीं बिछाने तथा जलापूर्ति व्यवस्था दूरुस्त नहीं रहने की शिकायत की गई। मौके पर उपस्थित जल साहिया मनमती महतो द्वारा बताया गया कि पाईप लाईन विछाने हेतु विभागीय पदाधिकारियों से कई बार आग्रह किया गया। किन्तु उनके द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा इसके लिए आन्दोलन करने की चेतावनी दी गई। बैठक में जलापूर्ति हेतु मासिक शुल्क भी तय किया गया। निर्णय लिया गया कि उपभोक्ताओं से प्रतिमाह 70 रुपये शुल्क लिया जाएगा जो जनवरी-2016 से प्रभावी माना जाएगा।ै बताया गया कि आगामी 17 फरवरी से उपभोक्ता मासिक शुल्क जलमीनार कार्यालय में जमा कर सकेंगे। बैठक में उप मुखिया रेणु देवी, वार्ड सदस्य अनिता देवी, शांति सरदार, विकास कुमार शर्मा, सुनीता देवी, मंजू महतो, अमृत महतो, अरुण महतो, माधव महतो, रेणु वर्मा, रामवती देवी, गौरहरि महतो, पंचायत सचिव लाल मोहन महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थें।



