सरायकेला–खरसावाँ।
जिले में “सेवा का अधिकार सप्ताह” 21 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 नवंबर, मंगलवार को जिले के 19 ग्राम पंचायतों एवं कई शहरी वार्डों में पंचायत स्तरीय शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित, सरल और पारदर्शी लाभ उपलब्ध कराना है।
शिविरों में नागरिकों को एक ही स्थान पर वे सभी सुविधाएँ प्राप्त होंगी, जिनके लिए आमतौर पर कई बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है। इनमें शामिल हैं—
✔️ जाति प्रमाण पत्र
✔️ आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र
✔️ जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र
✔️ नया राशन कार्ड
✔️ दाखिल–खारिज एवं भूमि से संबंधित सेवाएँ
✔️ भूमि मापी और भूमि धारण प्रमाण पत्र
✔️ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के आवेदन
✔️ 2011 में सूचीबद्ध सभी सेवाएँ
✔️ योजनाओं के आवेदन
✔️ ऑनलाइन/स्थानीय शिकायत निवारण
इन शिविरों को वन–स्टॉप सुविधा केंद्र की तरह संचालित किया जाएगा, जहाँ संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और मौके पर ही आवेदन स्वीकार कर त्वरित निपटान सुनिश्चित करेंगे।
उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पंचायत स्तरीय शिविर में उपस्थित होकर सरकारी सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने आस-पास के लोगों को भी शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि सरकारी सेवाओं का अधिकतम लाभ जमीनी स्तर पर लोगों को मिल सके।
READ MORE :Adityapur News :NIT जमशेदपुर में IAC-2025 की तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक आयोजित
25 नवंबर को पंचायत स्तरीय शिविर जिन प्रखंडों और पंचायतों में आयोजित होंगे—
सरायकेला प्रखंड: पांडरा, मुंडाटांड
राजनगर प्रखंड: गम्हरिया, जुमाल
खरसावाँ प्रखंड: सिमला, चिलकू
कुचाई प्रखंड: बन्दोंलोहार
गम्हरिया प्रखंड: बिरबांस, दुगनी, टेंटोपोशी
चांडिल प्रखंड: चौका, चावलीबासा, खूंटी
इचागढ़ प्रखंड: देवलटांड, नदीसाई
निमड़ीह प्रखंड: लुपुंगडीह
कुकड़ू प्रखंड: लेटेमदा, ओड़िया
जिला प्रशासन के अनुसार, 25 नवंबर के ये शिविर “सेवा का अधिकार सप्ताह” के सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक हैं, जिसमें हजारों नागरिकों के लाभान्वित होने की संभावना है।

