
रांची। माँ आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट, चिलकु के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन सह नगर विकास एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके स्मार्ट सिटी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने मंत्री को आगामी 15 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली आखन यात्रा में सम्मिलित होने का सादर निमंत्रण दिया।
भेंट के दौरान समिति के सदस्यों ने माँ आकर्षणी शक्ति पीठ के निकास, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचना विकास को लेकर पूर्व में रखी गई मांगों की जानकारी मंत्री को दी। समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए कई आवश्यक कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रखी गई प्रमुख मांगें
माँ आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट द्वारा मंत्री के समक्ष जिन प्रमुख मांगों को रखा गया था, उनमें गंदपुर गेट से मुख्य पुजारी के घर तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, मेला मैदान में दो हाई मास्क लाइट एवं गेट हाउस में एक हाई मास्क लाइट की स्थापना शामिल है। इसके अलावा पहाड़ी के ऊपर तक पानी की व्यवस्था, पूरे मेला परिसर में जगह-जगह पानी के नल, सीढ़ियों के किनारे स्ट्रीट लाइट, सीढ़ियों के ऊपर प्रत्येक 50-50 फीट की दूरी पर सेड, दोनों ओर रेलिंग की व्यवस्था की मांग की गई है।
यात्री सुविधा और गेस्ट हाउस के विकास का प्रस्ताव
समिति ने पहाड़ी के ऊपर 40×60 फीट का यात्री सेड, पुराने गेस्ट हाउस की मरम्मत, दोनों ओर सेड की व्यवस्था, माँ आकर्षणी गेस्ट हाउस का मरम्मत एवं रंगाई-पुताई तथा गेट हाउस में लाइट, फर्नीचर, बेड एवं डीजी सेट की व्यवस्था की मांग भी रखी है।
प्रशासनिक स्तर पर हो चुकी है समीक्षा
समिति के सदस्यों ने मंत्री को अवगत कराया कि उनके निर्देशानुसार 28 सितंबर 2025 को सरायकेला के उपायुक्त द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान विकास समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श हुआ और जिला प्रशासन की टीम द्वारा आवश्यक सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की गई। उपायुक्त द्वारा शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन भी दिया गया था।
मंत्री को दिया गया धन्यवाद
विकास समिति ट्रस्ट के सदस्यों ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों के लिए सकारात्मक पहल पर धन्यवाद दिया और 15 जनवरी 2026 को आखन यात्रा में शामिल होने का औपचारिक न्योता सौंपा।
उपस्थित सदस्य
सुधीर कुमार मंडल – उपाध्यक्ष
प्रभाकर मंडल – सचिव
कंचन कुमार चौहान
सुधांशु शेखर चौहान
हेमंत कुमार मंडल – सदस्य
सपन कुमार मंडल
केशव प्रधान
लक्ष्मण गांगुली




