सरायकेला -कुचाई के रोलाहातु मुखिया की संदेहास्पद मौत

0 130
AD POST

नहाने गये थे नदी, मिली लाश, पत्नी ने जताया हत्या की आशंका

AD POST

सरायकेला
कुचाई के रोलाहातु पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा की रविवार को देर रात संदेहास्पद स्थिति मौत हो गयी है। मुखिया मंगल सिंह मुंडा की लाश रविवार की रात पोड़ाडीह गांव के पास स्थित सोनी नदी पर मिली। मृतक की पत्नी चुड़ामनी मुंडा ने अपने पति की हत्या का आशंका व्यक्त करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।  जानकारी के अनुसार  रविवार को देर शाम मुखिया मंगल सिंह मुंडा पोड़ाडीह गांव के पास स्थित सोना नदी में गये थे। रात करीब आठ बजे तक वापस नहीं लौटने पर परिजन व गांव वालों ने खोजबीन की मुखिया मंगल सिंह मुंडा की लाश नदी के अंदर पानी में मिली तथा उनका बाइक नदी के किनारे खड़ा था। इसके पश्चात गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, परंतु पुलिस रात को गांव में नहीं पहुंची। बाद में गांव के लोगों ने नदी ने लाश को निकाला। लाश के मुंह के खून के धब्बे भी देखे गये। देर रात ग्रामीणों ने लाश को पोड़ाडीह से कुचाई थाना पहुंचाया। सोमवार को लाश का पोष्टमाटम के लिये सरायकेला भेज दिया गया। मृतक मुखिया मंगल सिंह मुंडा की पत्नी चुड़ामनी मुंडा ने पुलिस को दिया बयान में कहा है कि उसके पति की मौत पानी में डूबने से नहीं हुई, बल्कि उसकी पति की हत्या हुई है। उसने तोरंबा के ही एक व्यक्ति पर अपने पति की हत्या करावाने का संदेह व्यक्त किया है। कुचाई थाना प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि मुखिया मंगल सिंह मुंडा के संदेहास्पद मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुट गयी है। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका व्यक्त किया है। हर पहलु की जांच चल रही है। मृतक के शव का पोष्टमाटम कराया गया है। पोष्टमाटम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस हर बिंदु की जांच कर रही है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

18:01