
सरायकेला। चाण्डिल के नीमडीह रघुनाथपुर में कांग्रेस के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का 73 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ कराया था। बीजेपी सरकार झूठ के पुलिंदा पर चल रही है। सड़क की स्थिति जर्जर है।गांव के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। युवा वर्ग को रोजगार नहीं मिल रहा है।



